About - हमारे बारे में

क्या आपको लगता है कि स्कूल में पढ़ाया गया इतिहास संपूर्ण सत्य है? आर्यावर्त इतिहास संस्थान केवल एक प्रकाशन या मीडिया मंच नहीं है; यह एक वैचारिक क्रांति और जागृति है। हमारा उद्देश्य भारत के उस यथार्थ एवं गौरवमय इतिहास को उजागर करना है, जिसे सदियों तक विदेशी आक्रान्ताओं, औपनिवेशिक चश्मे एवं पश्चिमी दृष्टिकोण ने "मिथक" कहकर दबा दिया। भारत, जिसे हम आर्यावर्त कहते हैं, विश्व का प्राचीनतम ज्ञान केंद्र था। हमारे ऋषियों ने लाखों वर्ष पहले विज्ञान, विमान शास्त्र और दर्शन की जो ऊंचाइयां छुईं, वह आज के आधुनिक विज्ञान से भी कहीं अधिक उन्नत थीं। फिर भी, एक गहरी वैश्विक साजिश के तहत हमें यह बताया गया कि हमारी सभ्यता “पिछड़ी” थी। आर्यावर्त इतिहास संस्थान इसी झूठे नैरेटिव को तोड़ने और सनातन धर्म के वास्तविक वैज्ञानिक आधार को दुनिया के सामने रखने का एक दृढ़ संकल्प है। हमारी विचारधारा: मानसिक गुलामी से पूर्ण स्वतंत्रता: वर्ष 1947 में भारत को शारीरिक और भौगोलिक स्वतंत्रता तो मिल गई, परंतु आज भी हम एक भयानक 'मानसिक और बौद्धिक दासता' से ग्रसित हैं। आज हमारे समाज की स्थिति यह है कि भाषा विदेश…

एक टिप्पणी भेजें